सी-डॉट की बिलिंग तथा प्रचालन समर्थन प्रणाली (सी-बॉस) एक कन्वर्जेंट कस्टमर
केयर, बिलिंग तथा लेखांकन प्रणाली है जो प्रतिस्पर्द्धात्मक बहु-सेवा, बहु-प्रौद्योगिकी
तथा बहु विक्रेता दूरसंचार नेटवर्क के लिए उपयोगी है। यह फिक्सड लाइन (पीएसटीएन,
आईएसडीएन, लीज्ड लाइन), मोबाइल (डब्लयूएलएल,2जी,जीपीआरएस तथा 3जी),
एटीएम तथा इंटरनेट प्रोटोकॉल नेटवर्कों पर बुनियादी तथा मूल्यवर्द्धित सेवाएं प्रदान
करने के लिए महत्वपूर्ण समाधान है।
|