सी-डॉट लागतप्रभावी तथा गतिशील एकीकृत वायरलाइन तथा वायरलैस इंटेलीजेंट नेटवर्क समाधान
प्रदान करता है जिसमें सेवा नियंत्रण बिन्दु (एससीपी), सेवा प्रबंधन बिन्दु(एसएमपी), विशेषीकृत
संसाधन बिन्दु(एसआरपी), सेवा निर्माण पर्यावरण बिन्दु(एससीईपी), तथा सेवा स्विचन बिन्दु(एसएसपी)
शामिल हैं। इनका प्रयोग वायरलाइन, जीएसएम तथा सीडीएमए वायरलैस की विशिष्टतापूर्ण मूल्यवर्द्धित
दूरसंचार सेवाएं तथा इंटरनेट प्रोटोकॉल नेटवर्क तत्काल लगाने के लिए किया जा सकता है। प्रत्येक
नोड लागतप्रभावी तरीके से सेवाओं के लिए बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अलग-अलग काम में लाया
जा सकता है। यह समाधान आईटीयू-टी,ईटीएसआई तथा आईईटीएफ मानकों के अनुरूप है और बहुविक्रेता,
बहुसेवा नेटवर्क के लिए तैयार है।
|
 |